कुरुक्षेत्र ( वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ) :- खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक तथा प्राचार्य संतोष शर्मा ने गुड़गांव में सम्पन्न हुई जवाहर लाल विज्ञान मॉडल्स प्रदर्शनी में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। विनोद कौशिक ने बताया कि पत्र वाचन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवीदास पुरा की छात्रा पूजा बीस्ट ने प्रथम स्थान, संसाधन प्रबंधन में राजकीय उच्च विद्यालय की छात्रा नेहा ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा के छात्र अंकुश ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कुरुक्षेत्र जिले का नाम रोशन किया। विनोद कौशिक ने बताया कि जवाहरलाल विज्ञान मॉडल्स प्रदर्शनी में कुरुक्षेत्र जिले को उत्कृष्ट जिले की ट्रॉफी प्रदान की गई। विनोद कौशिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान व प्रोद्योगिकी का युग है। विज्ञान के इस युग में हमें निरंतर मेहनत व परिश्रम से अपने लक्ष्य को हासिल करना होगा।उन्होंने सभी संबंधित शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। प्राचार्या संतोष शर्मा ने कहा कि परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वप्न देखने तथा उस स्वप्न को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान विद्यार्थियों से किया। इस अवसर पर प्राचार्या संतोष शर्मा, जिला विज्ञान स्पेशलिस्ट सुरेंद्र सिंह, जीवविज्ञान प्राध्यापक डॉ तरसेम कौशिक, रघबीर शास्त्री तथा अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
गीता महोत्सव के माध्यम से दुनिया में शांति व भाईचारे का संदेश देने का
गीता महोत्सव के माध्यम से दुनिया में शांति व भाईचारे का संदेश देने का प्रयास:संजय पिहोवा सरस्वती तीर्थ पिहोवा के तट पर तीन दिवसीय गीता म...


Monday, 2 December 2019
New
खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक तथा प्राचार्य संतोष शर्मा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

About Discovery Times
SoraTemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of SoraTemplates is to provide the best quality blogger templates.
धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र
photos
धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र