कुरुक्षेत्र 30 अक्टूबर (अनिल धीमान) :जिला पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र में पुलिस कर्मचारियों का राष्ट्रीय सुरक्षा पर सेमिनार का आयोजन किया गया | राष्ट्रीय सुरक्षा सेमीनार में डॉ हरीश रंगा सेवानिवृत महानिरीक्षक जेल ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की | राष्ट्रीय सुरक्षा पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए डॉ हरीश रंगा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा दो प्रकार की होती है बाहरी सुरक्षा और आन्तरिक सुरक्षा | बाहरी सुरक्षा के लिए खतरा सामान्य तौर पर हमारे पड़ोसी मुल्कों पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश व म्यामार आदि से हो सकता है | बाहरी सुरक्षा के साथ साथ देश की आन्तरिक सुरक्षा रखना अत्यंत आवश्यक है | देश की आन्तरिक सुरक्षा का एक विस्तृत क्षेत्र है | देश की आन्तरिक सुरक्षा को खतरा पहुँचाने वाला सबसे मुख्य कारक ड्रग्स है | जो देश की आन्तरिक सुरक्षा के लिए सबसे ज्यादा नुक्सान देह है | देश में आंतरिक सुरक्षा को बरकरार रखने के लिए NIA, IB,CBI,RAW आदि संगठन सक्रिय हैं | देश की आन्तरिक सुरक्षा को दूसरा खतरा जाली करंसी नोटों से है | किसी देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के लिए उसमे जाली करंसी नोटों का प्रचलन करके किया जा सकता है| हमारे देश में जाली करंसी नोट फैला कर देश की अर्थव्यवस्था को नुक्सान पहुँचाने के लिए पड़ोसी मुल्क हर समय कोशिश में लगे रहतें हैं | देश की पुलिस को ऐसी ट्रेनिंग देनी चाहिए जिससे वह देश जाली करंसी नोटों के प्रचलन को बढ़ने रोक सके | इसके साथ साथ देश का हर नागरिक अपने कर्तव्य के प्रति सजग हो तभी हम देश की सुरक्षा को बरकरार रख सकते हैं | चीन के उत्पादनों का देश में काफी प्रचलन हो गया है | जिससे देश में निर्मित वस्तुओं की बिक्री पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है | जो देश की आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुँचाने के साथ साथ देश की सुरक्षा के लिए भी घातक है | इन उत्पादों के जरिये देश की महत्वपूर्ण जानकारियों के लीक होने का खतरा बना रहता है | इसके इलावा देश में उग्रवाद और नक्सलवाद भी देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है | देश की सुरक्षा को बनाये रखने के लिए यह अति जरूरी है कि देश के हर नागरिक में राष्ट्रवाद की भावना उत्पन्न हो | कई बार देश की नीतियों के कारण भी देश की आन्तरिक सुरक्षा को खतरा बन जाता है | इस अवसर पर बोलते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री राजेश दुग्गल ने बताया कि आज देश का युवा दिन प्रतिदिन नशे की चपेट में आ रहा है | जिससे उनका अपना जीवन तो बर्बाद हो ही रहा है उसके साथ वह देश के विकास एवं सुरक्षा के लिए भी खतरे की घंटी है | आज देश के पुलिस विभाग की ड्यूटी बनती है कि देश में फ़ैल रहे नशे को जड़ से खत्म किया जाये ताकि देश का भविष्य सुरक्षित किया जा सके | पुलिस अधीक्षक श्री राजेश दुग्गल ने अपने अधीनस्थ अधिकारीयों को चेतावनी देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता बर्दास्त नहीं किया जायेगा | सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी इमानदारी से करें आप लोगों के कारण ही देश की सुरक्षा कायम राह सकती है | इस अवसर पर जिला कुरुक्षेत्र के सभी उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक, सभी प्रबंधक थाना व इंचार्ज चौकियों ने भाग लिया |

Home
haryana hindi news
kurukshetra hindi news
regional
पुलिस कर्मचारियों का राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सेमिनार आयोजन किया गया
पुलिस कर्मचारियों का राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सेमिनार आयोजन किया गया
Tags
# haryana hindi news
# kurukshetra hindi news
# regional
संपादक अनिल धीमान +91 92153-30006 editordiscoverytimes@gmail.com
Share This

About डिस्कवरी टाइम्स - राष्ट्रीय समाचार पत्र
regional

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र
Disclaimer
हमारे इस न्यूज़ पोर्टल 'डिस्कवरी टाइम्स [डॉट] न्यूज़' को बेहतर बनाने में आप हमारी सहायता करे और अगर किसी खबर या अंश मे कोई त्रुटी, गलती हो या सूचना व तथ्य में कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो हमें सुचित करें, साथ ही साथ पुरी जानकारी तथ्य के साथ दे, ताकी आलेख / न्यूज़ को सही किया जा सके या हटाया जा सके।
About Us
डिस्कवरी टाइम्स समूह पिछले 10 वर्षों से देश के समाचार जगत में है।
No comments:
Post a Comment