कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 170 नए केस सामने, 84 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज - डिस्कवरी टाइम्स I DISCOVERY TIMES

Breaking News

सुचना : हमारा साथ देने व् जुड़ने के लिए डिस्कवरी टाइम्स समूह आपका आभारी है, आप सभी का तह दिल से बहुत बहुत धन्यवाद I निष्पक्ष और विश्वनीय ख़बरें आपके लिए बहुत जरूरी है I 'डिस्कवरी टाइम्स' कुरुक्षेत्र हरियाणा से प्रकाशित मासिक हिंदी समाचारपत्र है I 'डिस्कवरी टाइम्स' को आवश्यकता है पत्रकारों की, जो पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें.मीडिया जगत से जुड़े साथी हमें अपनी खबरें भेज सकते हैं। हम उनकी खबरों को उचित स्थान देंगे। आप हमें editordiscoverytimes@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं।

हमारा साथ देने व् जुड़ने के लिए डिस्कवरी टाइम्स समूह आपका आभारी है, आप सभी का तह दिल से बहुत बहुत धन्यवाद ... निष्पक्ष और विश्वनीय ख़बरें आपके लिए बहुत जरूरी है ... आप डिस्कवरी टाइम्स से अपने रिश्ते मज़बूत करें, आपके अनुभवो को बेहतर बनाने के लिए हम लाये है प्रिंट एडिशन के साथ साथ ई-पेपर सब्सक्रिप्शन ... कुरुक्षेत्र टाइम्स को आवश्यकता है पत्रकारों की जो पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें. WhatsApp 9215330006

05 April 2021

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 170 नए केस सामने, 84 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज

कुरुक्षेत्र 5 अप्रैल: जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 84 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 170 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 10507 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 260415 में से 245790 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 170 नए केस सामने आए है और कुरुक्षेत्र में 84 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है और कोरोना पाजिटिव बाबैन निवासी 69 वर्षीय महिला व रायपुर नलवी निवासी 78 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है। इस जिले में अब तक 11718 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 260415 में से 245790 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 10507 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 152 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1059 एक्टीव केस है।

 

No comments:

Post a Comment