कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर अब तक 21729 कोविड मरीज हो चुके है रिकवर - डिस्कवरी टाइम्स I DISCOVERY TIMES

Breaking News

सुचना : हमारा साथ देने व् जुड़ने के लिए डिस्कवरी टाइम्स समूह आपका आभारी है, आप सभी का तह दिल से बहुत बहुत धन्यवाद I निष्पक्ष और विश्वनीय ख़बरें आपके लिए बहुत जरूरी है I 'डिस्कवरी टाइम्स' कुरुक्षेत्र हरियाणा से प्रकाशित मासिक हिंदी समाचारपत्र है I 'डिस्कवरी टाइम्स' को आवश्यकता है पत्रकारों की, जो पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें.मीडिया जगत से जुड़े साथी हमें अपनी खबरें भेज सकते हैं। हम उनकी खबरों को उचित स्थान देंगे। आप हमें editordiscoverytimes@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं।

हमारा साथ देने व् जुड़ने के लिए डिस्कवरी टाइम्स समूह आपका आभारी है, आप सभी का तह दिल से बहुत बहुत धन्यवाद ... निष्पक्ष और विश्वनीय ख़बरें आपके लिए बहुत जरूरी है ... आप डिस्कवरी टाइम्स से अपने रिश्ते मज़बूत करें, आपके अनुभवो को बेहतर बनाने के लिए हम लाये है प्रिंट एडिशन के साथ साथ ई-पेपर सब्सक्रिप्शन ... कुरुक्षेत्र टाइम्स को आवश्यकता है पत्रकारों की जो पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें. WhatsApp 9215330006

29 July 2021

कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर अब तक 21729 कोविड मरीज हो चुके है रिकवर

                                  

कुरुक्षेत्र 29 जुलाई,अनिल धीमान : जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और कुरुक्षेत्र में अब तक 21729 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में अब तक 4 लाख 21 हजार 855 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है 

सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि अभी तक लिए गए 445233 में से 421855 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। अब तक 21729 मरीज कोरोना को मात दे चुके है। इस जिले में पाजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। इस जिले का रिकवरी रेट 98.32 पर है और सैम्पल पॉजिटीव रेट घटकर 4.98 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 15 है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटीपीसीआर और रेपिड एंटिजन के कुल 1947 सैम्पल लिए गए है, जिनमें आरटीपीसीआर के 1688 व रेपिड एंटिजन के 259 सैम्पल शामिल है। वीरवार को 2 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है और 2 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार अब तक 22100 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21729 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पाजिटिव 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 15 एक्टीव केस है। इस समय 6 लोग घर में आईसोलेट है और 9 मरीज अलग-अलग अस्पतालों मेंं दाखिल है।


No comments:

Post a Comment