कुरुक्षेत्र 31 जुलाई:विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर को बेसहारा पशुओं से फ्री करने के लिए नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी तेजी से कार्य करें। इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्य करना सुनिश्चित करें।
विधायक सुभाष सुधा ने रविवार को नप अधिकारियों व कर्मचारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि रोजाना शहर में बेसहारा पशुओं की तदाद बढ़ रही है। इससेे शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इन पशुओं के कारण कई सडक़ दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। अब भी रात के समय पशु सडक़ पर बैठ जाते है और लोग पशुओं से टकरा कर घायल भी हो रहे है। इसलिए नप अधिकारी व कर्मचारी बेसहारा पशुओं को जल्द से जल्द पडक़र गउशाला में पहुंचाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि नप अधिकारियों ने शुक्रवार व शनिवार को करीब 50 पशुओं को बारना गउशाला में पहुंचा दिया है और इसके लिए नप द्वारा कई टीमों को गठन किया गया है। यह टीमें लगातार काम कर रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अपने पशुओं को सडकों पर मत छोड़े और पशुओं को घर पर ही बांध कर रखे। सभी के सहयोग से ही शहर को बेसहारा पशुओं से फ्री किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment