कोविड मरीजों का आंकड़ा शून्य कुरुक्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई व्यक्ति कोविड पॉजिटिव - डिस्कवरी टाइम्स I DISCOVERY TIMES

Breaking News

सुचना : हमारा साथ देने व् जुड़ने के लिए डिस्कवरी टाइम्स समूह आपका आभारी है, आप सभी का तह दिल से बहुत बहुत धन्यवाद I निष्पक्ष और विश्वनीय ख़बरें आपके लिए बहुत जरूरी है I 'डिस्कवरी टाइम्स' कुरुक्षेत्र हरियाणा से प्रकाशित मासिक हिंदी समाचारपत्र है I 'डिस्कवरी टाइम्स' को आवश्यकता है पत्रकारों की, जो पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें.मीडिया जगत से जुड़े साथी हमें अपनी खबरें भेज सकते हैं। हम उनकी खबरों को उचित स्थान देंगे। आप हमें editordiscoverytimes@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं।

हमारा साथ देने व् जुड़ने के लिए डिस्कवरी टाइम्स समूह आपका आभारी है, आप सभी का तह दिल से बहुत बहुत धन्यवाद ... निष्पक्ष और विश्वनीय ख़बरें आपके लिए बहुत जरूरी है ... आप डिस्कवरी टाइम्स से अपने रिश्ते मज़बूत करें, आपके अनुभवो को बेहतर बनाने के लिए हम लाये है प्रिंट एडिशन के साथ साथ ई-पेपर सब्सक्रिप्शन ... कुरुक्षेत्र टाइम्स को आवश्यकता है पत्रकारों की जो पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें. WhatsApp 9215330006

25 July 2021

कोविड मरीजों का आंकड़ा शून्य कुरुक्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई व्यक्ति कोविड पॉजिटिव

 


कुरुक्षेत्र 25 जुलाई,अनिल धीमान :  जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में दूसरे दिन लगातार किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव नहीं आई है। पिछले करीब 1 माह से कई बार कुरुक्षेत्र में कोविड मरीजों का आंकड़ा शून्य रहा है जो कुरुक्षेत्र जिलावासियों के सहयोग से ही सम्भव हो सका है।

सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि अभी तक लिए गए 438505 में से 415868 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। अब तक 21723 मरीज कोरोना को मात दे चुके है। इस जिले में पाजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। इस जिले का रिकवरी रेट 98.34 पर पहुंच गया है और सैम्पल पॉजिटीव रेट घटकर 5.04 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 11 है और अब तक 4 लाख 15 हजार 868 लोगों की कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटीपीसीआर और रेपिड एंटिजन के कुल 629 सैम्पल लिए गए है, जिनमें आरटीपीसीआर के 510 व रेपिड एंटिजन के 119 सैम्पल शामिल है। रविवार को किसी भी मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई है और अब तक 22089 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कुरुक्षेत्र में कोरोना का ग्राफ काफी नीचे पहुंच गया है। अब तक 21723 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पाजिटिव 355 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 11 एक्टीव केस है। इस समय 5 लोग घर में आईसोलेट है और 6 मरीज अलग-अलग अस्पतालों मेंं दाखिल है।

No comments:

Post a Comment