ओलंपिक के बीच बढ़ा कोरोना का खतरा टोक्यो में अधिकारियों ने चेताया - डिस्कवरी टाइम्स I DISCOVERY TIMES

Breaking News

सुचना : हमारा साथ देने व् जुड़ने के लिए डिस्कवरी टाइम्स समूह आपका आभारी है, आप सभी का तह दिल से बहुत बहुत धन्यवाद I निष्पक्ष और विश्वनीय ख़बरें आपके लिए बहुत जरूरी है I 'डिस्कवरी टाइम्स' कुरुक्षेत्र हरियाणा से प्रकाशित मासिक हिंदी समाचारपत्र है I 'डिस्कवरी टाइम्स' को आवश्यकता है पत्रकारों की, जो पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें.मीडिया जगत से जुड़े साथी हमें अपनी खबरें भेज सकते हैं। हम उनकी खबरों को उचित स्थान देंगे। आप हमें editordiscoverytimes@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं।

हमारा साथ देने व् जुड़ने के लिए डिस्कवरी टाइम्स समूह आपका आभारी है, आप सभी का तह दिल से बहुत बहुत धन्यवाद ... निष्पक्ष और विश्वनीय ख़बरें आपके लिए बहुत जरूरी है ... आप डिस्कवरी टाइम्स से अपने रिश्ते मज़बूत करें, आपके अनुभवो को बेहतर बनाने के लिए हम लाये है प्रिंट एडिशन के साथ साथ ई-पेपर सब्सक्रिप्शन ... कुरुक्षेत्र टाइम्स को आवश्यकता है पत्रकारों की जो पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें. WhatsApp 9215330006

29 July 2021

ओलंपिक के बीच बढ़ा कोरोना का खतरा टोक्यो में अधिकारियों ने चेताया

टोक्यो। टोक्यो में जापानी अधिकारियों ने लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड बढोतरी के बाद चेतावनी दी है। बीते बुधवार को टोक्यो में 3177 नए मामले आए थे।  ओलंपिक खेलों का आयोजन चल रहा है टोक्यो में। टोक्यो के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि दो विदेशी खिलाड़ी अस्पताल में हैं और 38 अन्य होटल में है।संक्रमितों की संख्या बुधवार को 8,92,000 थी और 14000 मौतें हो चुकी है। अभी जापान की 26 प्रतिशत आबादी को टीके की दोनों डोज लगी है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने गुरूवार को कहा कि जापान में कोरोना संक्रमण के मामले बढने का तोक्यो ओलंपिक से कोई संबंध नहीं है। आईओसी प्रवक्ता ने कहा कि ओलंपिक खेलों के प्रतिभागियों से कोई संक्रमण नहीं फैला है। खेलों में अब तक 310000 टेस्ट हो चुके हैं और मामूली संख्या में पॉजिटिव मामले आये हैं।

टोक्यो सरकार के शीर्ष मेडिकल सलाहकार ने कहा, 'संक्रमण दर कम होने का नाम ही नहीं ले रही। कई कारणों से यह बढ़ रही है। सबसे बड़ा जोखिम तो यह है कि इसे संकट मान ही नहीं रहे हैं जिससे संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे चिकित्सा तंत्र दबाव में  है।

बता दे  कि टोक्यो में 12 जुलाई से चौथा आपातकाल लागू है। घरों पर रहने के अनुरोध के बावजूद लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। टोक्यो में डेल्टा वैरिएंट से मामले बढ़े हैं लेकिन इसके कोई साक्ष्य नहीं है कि इसका प्रसार ओलंपिक प्रतिभागियों से जापान के लोगों को हुआ है।


 


 

No comments:

Post a Comment