मानव कल्याण के लिए हवन यज्ञ में डाली आहुति -विधायक सुभाष सुधा व सेशन जज अजय कुमार शारदा ने - डिस्कवरी टाइम्स I DISCOVERY TIMES

Breaking News

सुचना : हमारा साथ देने व् जुड़ने के लिए डिस्कवरी टाइम्स समूह आपका आभारी है, आप सभी का तह दिल से बहुत बहुत धन्यवाद I निष्पक्ष और विश्वनीय ख़बरें आपके लिए बहुत जरूरी है I 'डिस्कवरी टाइम्स' कुरुक्षेत्र हरियाणा से प्रकाशित मासिक हिंदी समाचारपत्र है I 'डिस्कवरी टाइम्स' को आवश्यकता है पत्रकारों की, जो पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें.मीडिया जगत से जुड़े साथी हमें अपनी खबरें भेज सकते हैं। हम उनकी खबरों को उचित स्थान देंगे। आप हमें editordiscoverytimes@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं।

हमारा साथ देने व् जुड़ने के लिए डिस्कवरी टाइम्स समूह आपका आभारी है, आप सभी का तह दिल से बहुत बहुत धन्यवाद ... निष्पक्ष और विश्वनीय ख़बरें आपके लिए बहुत जरूरी है ... आप डिस्कवरी टाइम्स से अपने रिश्ते मज़बूत करें, आपके अनुभवो को बेहतर बनाने के लिए हम लाये है प्रिंट एडिशन के साथ साथ ई-पेपर सब्सक्रिप्शन ... कुरुक्षेत्र टाइम्स को आवश्यकता है पत्रकारों की जो पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें. WhatsApp 9215330006

15 January 2022

मानव कल्याण के लिए हवन यज्ञ में डाली आहुति -विधायक सुभाष सुधा व सेशन जज अजय कुमार शारदा ने


कुरुक्षेत्र 15 जनवरी2022 (मंजुला ) :विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि  मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन तांबे के लोटे से सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से पद और सम्मान में वृद्धि होती है। शारीरिक और आध्यात्मिक शक्तियों का विकास होता है। भगवान सूर्य का आशीर्वाद मिलता है। उत्तरायण से दिन बड़ा और रात्रि छोटी होनी शुरु हो जाती है। इस दिन से खरमास खत्म हो जाता है।

विधायक सुभाष सुधा शुक्रवार को कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन द्वारा कोर्ट कांपलेक्स में आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डालने के दौरान बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र जुनेजा सहित बार के अन्य सदस्यों व अधिवक्ताओं ने हवन यज्ञ में आहुती डालकर मानव कल्याण की कामना की है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन को स्नान, दान और ध्यान के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन तिल के दान का अधिक महत्व है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और सूर्य छह माह दक्षिणायन में रहने के बाद उत्तरायण में हो जाते है। मकर संक्रांति के दिन ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि को छोडक़र अपने पुत्र शनि की राशि में आते है। सूर्य और शनि का संबंध मकर संक्रांति के पर्व से होने के कारण यह काफी महत्वपूर्ण पर्व होता है। शुक्र ग्रह का उदय भी लगभग इसी समय होता है इसलिए इस पर्व के बाद सभी शुभ और मांगलिक कार्यो की शुरुआत हो जाती 

No comments:

Post a Comment