कुरुक्षेत्र में अब तक 26437 कोविड मरीज ठीक 11 कोविड पॉजिटिव - DISCOVERY TIMES

Breaking News

हमारा साथ देने व् जुड़ने के लिए डिस्कवरी टाइम्स समूह आपका आभारी है, आप सभी का तह दिल से बहुत बहुत धन्यवाद ... निष्पक्ष और विश्वनीय ख़बरें आपके लिए बहुत जरूरी है ... आप डिस्कवरी टाइम्स से अपने रिश्ते मज़बूत करें, आपके अनुभवो को बेहतर बनाने के लिए हम लाये है प्रिंट एडिशन के साथ साथ ई-पेपर सब्सक्रिप्शन ... कुरुक्षेत्र टाइम्स को आवश्यकता है पत्रकारों की जो पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें. WhatsApp 9215330006

08 May 2022

कुरुक्षेत्र में अब तक 26437 कोविड मरीज ठीक 11 कोविड पॉजिटिव


कुरुक्षेत्र 8 मई,(डिस्कवरी टाइम्स):  जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि अब तक कुरुक्षेत्र में 6 लाख 89 हजार 630 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 26437 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और कुरुक्षेत्र में अब कोविड पॉजिटिव 11 मरीज एक्टिव है। जिले में ओमिक्रोन वेरिएंट के 158 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए है, जिनमें से 105 मामले अभी तक सामने आए थे।

सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 716858 में से 689630  सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इस प्रकार जिले में अलग-अलग स्थानों से कुल 205 कोविड के सैंपल लिए गए है जिसमें आरटीपीसीआर के 160 रैपिड के 45 सैम्पल लिए गए है और इसमें से किसी भी व्यक्ति  की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.48 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.75 पर है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 11 है। इस प्रकार अब तक 26846 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 26437 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है तथा अब तक कोरोना पॉजिटिव 398 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोविड पॉजिटिव 10 मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है।


 

No comments:

Post a Comment