विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों ने पानी बचाने का लिया संकल्प:धुमन - डिस्कवरी टाइम्स I DISCOVERY TIMES

Breaking News

सुचना : हमारा साथ देने व् जुड़ने के लिए डिस्कवरी टाइम्स समूह आपका आभारी है, आप सभी का तह दिल से बहुत बहुत धन्यवाद I निष्पक्ष और विश्वनीय ख़बरें आपके लिए बहुत जरूरी है I 'डिस्कवरी टाइम्स' कुरुक्षेत्र हरियाणा से प्रकाशित मासिक हिंदी समाचारपत्र है I 'डिस्कवरी टाइम्स' को आवश्यकता है पत्रकारों की, जो पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें.मीडिया जगत से जुड़े साथी हमें अपनी खबरें भेज सकते हैं। हम उनकी खबरों को उचित स्थान देंगे। आप हमें editordiscoverytimes@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं।

हमारा साथ देने व् जुड़ने के लिए डिस्कवरी टाइम्स समूह आपका आभारी है, आप सभी का तह दिल से बहुत बहुत धन्यवाद ... निष्पक्ष और विश्वनीय ख़बरें आपके लिए बहुत जरूरी है ... आप डिस्कवरी टाइम्स से अपने रिश्ते मज़बूत करें, आपके अनुभवो को बेहतर बनाने के लिए हम लाये है प्रिंट एडिशन के साथ साथ ई-पेपर सब्सक्रिप्शन ... कुरुक्षेत्र टाइम्स को आवश्यकता है पत्रकारों की जो पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें. WhatsApp 9215330006

05 June 2022

विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों ने पानी बचाने का लिया संकल्प:धुमन

 

कुरुक्षेत्र 5 जून: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर गांव बिहोली के नागरिकों के साथ साथ सोशल मीडिया से जुड़ें लोगों ने पानी बचाने का संकल्प लिया है। इस साल आजादी के अमृत महोत्सव को विश्व पर्यावरण दिवस समर्पित किया गया है। इस दिन गांव बिहोली में एक सुंदर तालाब भी बन कर तैयार हो गया है।

सरस्वती विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने रविवार को गांव बिहोली में तैयार हुए तालाब का निरीक्षण करने के बाद विश्व पर्यावरण दिवस नीर संस्था के सहयोग से ऑनलाइन प्रणाली से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जल के लगातार दोहन से पीने के पानी का भी खतरा पैदा हो गया है। इस  तरह लगातार पेड़ काटने से पर्यावरण पर काले बादल छा गए है। इस प्रकार के विषय पर आज मंथन करने का समय है। सभी लोगों को मंथन करना चाहिए कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को एक एक पौधा लगाना चाहिए। इसके साथ इन पौधों को पालने  का भी संकल्प लेना चाहिए।

विश्व पर्यावरण दिवस पर गांव बिहोली में तालाब बन कर हुआ तैयार, तालाब के पानी से पशु-पक्षियों को मिलेगा पीने के पानी, जल संरक्षण को मिलेगा बल, आजादी के अमृत महोत्सव पर नीर संस्था ने किया कार्यक्रम का आयोजन

उन्होंने कहा कि नीर संस्था भी जल संरक्षण को लेकर लगातार काम कर रही है। इस संस्था द्वारा लोगों को घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि पानी की एक एक बंूद भावी पीढ़ी के लिए बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी के किनारे गांव के सहयोग से तालाब बनाए जा रहे है। इन तालाबों में पानी को एकत्रित किया जाएगा। इस पानी से भू-जल स्तर में सुधार आएगा और पशु-पक्षियों को भी पानी पीने के लिए मिल पाएंगा।


No comments:

Post a Comment