कुरुक्षेत्र : दॉ ग्रेट खली रेसलर दलीप सिंह ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2022 में रविवार को देर सायं शिल्प और सरस मेले का अवलोकन किया। इससे पहले केडीबी मानद सचिव कार्यालय में रैसलर दलीप सिंह को मानद सचिव मदन मोहन छाबडा, पूर्व जिप अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेडी, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत दॉ ग्रेट खली दलीप सिंह ने शिल्प और सरस मेले का आनंद लिया। इस मेले का अवलोकन करने के बाद मीडिया सेंटर में रैसलर दलीप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मै पहली बार इस शिल्प और सरस मेले में आया हूं और यहां पर आकर इस महोत्सव में पर्यटकों के जोश और उत्साह को देखकर मै बहुत उत्साहित हुआ हूं। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सभी हिन्दुस्तानियों को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है। इस मौके पर केडीबी के सदस्य सौरभ चौधरी, सुशील राणा आदि उपस्थित थे।
20 November 2022
Home
EditorDiscoveryTimes
International Gita Festival
kurukshetra news
द ग्रेट खली दलीप सिंह ने भी किया शिल्प और सरस मेले का अवलोकन
द ग्रेट खली दलीप सिंह ने भी किया शिल्प और सरस मेले का अवलोकन
Tags
# EditorDiscoveryTimes
# International Gita Festival
# kurukshetra news

About डिस्कवरी टाइम्स
kurukshetra news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिस्क्लेमर : हमारे इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में आप हमारी सहायता करे और अगर किसी खबर या अंश मे कोई त्रुटी, गलती हो या सूचना / तथ्य में कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो कृपा हमें पुरी जानकारी तथ्य के साथ मेल करे editordiscoverytimes@gmail.com तथा साथ ही व्हाट्सप्प न. +91-921-533-0006 पर हमें सुचित करें, ताकी आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके.
No comments:
Post a Comment