2030 तक हिंदुस्तान के हर घर में सिंधु जल पहुंचाने के कार्य को लेकर राष्ट्रीय स्तर की बैठक - डॉ इंद्रेश - डिस्कवरी टाइम्स I DISCOVERY TIMES

Breaking News

सुचना : हमारा साथ देने व् जुड़ने के लिए डिस्कवरी टाइम्स समूह आपका आभारी है, आप सभी का तह दिल से बहुत बहुत धन्यवाद I निष्पक्ष और विश्वनीय ख़बरें आपके लिए बहुत जरूरी है I 'डिस्कवरी टाइम्स' कुरुक्षेत्र हरियाणा से प्रकाशित मासिक हिंदी समाचारपत्र है I 'डिस्कवरी टाइम्स' को आवश्यकता है पत्रकारों की, जो पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें.मीडिया जगत से जुड़े साथी हमें अपनी खबरें भेज सकते हैं। हम उनकी खबरों को उचित स्थान देंगे। आप हमें editordiscoverytimes@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं।

हमारा साथ देने व् जुड़ने के लिए डिस्कवरी टाइम्स समूह आपका आभारी है, आप सभी का तह दिल से बहुत बहुत धन्यवाद ... निष्पक्ष और विश्वनीय ख़बरें आपके लिए बहुत जरूरी है ... आप डिस्कवरी टाइम्स से अपने रिश्ते मज़बूत करें, आपके अनुभवो को बेहतर बनाने के लिए हम लाये है प्रिंट एडिशन के साथ साथ ई-पेपर सब्सक्रिप्शन ... कुरुक्षेत्र टाइम्स को आवश्यकता है पत्रकारों की जो पत्रकारिता में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें. WhatsApp 9215330006

16 January 2023

2030 तक हिंदुस्तान के हर घर में सिंधु जल पहुंचाने के कार्य को लेकर राष्ट्रीय स्तर की बैठक - डॉ इंद्रेश

 कुरुक्षेत्र (अनिल धीमान ):  सिंधु दर्शन यात्रा समिति द्वारा आयोजित 27वी सिंधु दर्शन यात्रा की राष्ट्रीय स्तरीय बैठक का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में डॉ इंद्रेश कुमार  (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,राष्टीय स्वयंसेवक संघ एवं हिमालय परिवार मार्गदर्शक) के सानिध्य में किया गया। बैठक में मुरलीधर मखीजा  (अध्यक्ष,सिंधु दर्शन यात्रा समिति), गजेन्द्र चौहान (अध्यक्ष, हिमालय परिवार),  भूपेंद्र कंसल ( राष्ट्रीय महामंत्री, हिमालय परिवार),  दिलबाग सिंह जसरोटिया  (राष्ट्रीय महामंत्री,हिमालय परिवार) एवम विधायक सुभाष सुधा ( MLA थानेसर) ने विशेष रूप से शिरकत की इस बैठक में अलग अलग राज्यों से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

डॉ इंद्रेश ने संबोधन करते हुए कहा की हर वर्ष यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। सिंधु नदी के जल को घर घर पहुंचने की व्यवस्था की जाए जिसकी शुरुआत इस बार के यात्रा से होगी और 2030 तक हिंदुस्तान के हर घर में सिंधु जल पहुंचाने का कार्य पूर्ण करवाया जाए एवम हर जिले में सिंधु जल कलश के स्थापना की जाए ताकी जिस प्रकार गंगा जल हम भारतीयों के लिए पूजनीय है उसी प्रकार सिंधु जल भी हर घर की पूजा त्याहरों में सम्मिलित किया जाए।

इस बैठक का आयोजन हिमालय परिवार हरियाणा की टीम द्वारा किया गया जिसमे मुख्य तौर पर कुणाल जीत सिंह (अध्यक्ष), डॉ मोनिका  (महामंत्री ), कुलदीप  (युवा अध्यक्ष) एवम समस्त हिमालय परिवार हरियाणा व् अन्य राज्यों से आये पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment